Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में किसानों ने मांगी नकद खाद - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में किसानों ने मांगी नकद खाद

जिन्होंने सहकारी समितियों से कर्ज नहीं लिया उनके लिए भी हो व्यवस्था, कालाबाजारी रुकेगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों ने सहकारी समितियों के जरिए अऋणी किसानों को नकद खाद दिलाने की मांग की है। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ और संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय पहुंचकर यह यह मांग उठाई है। किसानों ने कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह और राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कांडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल तेजराम विद्रोही ने बताया, छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग दो हजार सहकारी समितियां है। जहां तकरीबन 24 लाख 6 हजार 560 किसान पंजीकृत है। इनमें से लगभग 60% किसान सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण लेते हैं। उन्हें इस ऋण का 60% प्रतिशत नगद और 40% खाद-बीज के रूप में मिलता है। लेकिन 40% किसान अन्य बैंकों के माध्यम से नकद ऋण लेकर निजी दुकानों से खाद-बीज खरीदते हैं। अभी प्रदेश में खरीफ की रकबा लगभग 30 लाख 10 हजार 880 हेक्टेयर और रबी का रकबा 18 लाख 50 हजार हेक्टेयर है। यानी खरीफ के लिए औसतन एक करोड़ 50 लाख 54 हजार 400 बोरी यूरिया, 2 करोड़ 40 लाख 87 हजार 40 बोरी डीएपी और 60 लाख 21 हजार 760 बोरी पोटाश की आवश्यकता होती है। वहीं रबी के लिए 92 लाख 50 हजार बोरी यूरिया, एक करोड़ 48 लाख बोरी डीएपी और 37 लाख बोरी पोटाश की जरूरत पड़ती है। प्रदेश में खाद की किल्लत है, ऐसे में अब खुले बाजार से खाद खरीदने वाले किसानों को यह खाद अधिक कीमत पर मिल रही है। किसान नेताओं का कहना था, सहकारी समितियों में ऋणी किसानों के अलावा अऋणी किसानों को भी नकद खाद मिलने लगे तो खाद की जमाखोरी और कालाबजारी पर रोक लगेगी। इससे सभी किसानों को वाजिब दामों पर खाद उपलब्ध हो सकेगा।
2600 मीट्रिक टन यूरिया का नया रैक पहुंचा
इस बीच डब्ल्यूजीसीआर कापा रैक पाइंट पर यूरिया की नई रैक पहुंची है। इसमें 2600 मीट्रिक टन यूरिया आया है। अधिकारियों ने बताया, यह यूरिया रायपुर और आसपास के सात जिलों में भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक रबी फसलों की 16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर से अधिक में बुआई हो चुकी है। यह इस साल रबी सीजन के लिए निर्धारित लक्ष्य का 88% है। इस साल 18 लाख 50 हजार हेक्टेयर में रबी की फसल लगाने का लक्ष्य तय हुआ था। कृषि विभाग के अपर संचालक एस.सी. पदम ने बताया, राज्य में 2 लाख 25 हजार 420 हेक्टेयर में गेहूं, 93 हजार 10 हेक्टेयर में मक्का, 8 हजार 420 हेक्टेयर में जौ-ज्वार और अन्य फसले लगाई गई हैं। एक लाख एक हजार 430 हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोनी पूरी कर ली गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...