Google Analytics Meta Pixel कामनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय पुरुष हाकी टीम घोषित - Ekhabri.com

कामनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय पुरुष हाकी टीम घोषित

भारत ने कामनवेल्थ खेलों के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हाकी टीम की घोषणा की जिसमें कप्तान के रूप में मनप्रीत सिंह की वापसी हुई है, जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। हाकी इंडिया ने बमिर्ंघम खेलों और 2024 पेरिस ओलिंपिक के क्वालीफायर हांगझोउ एशियाई खेलों के बीच कम समय के कारण शुरुआत में कामनवेल्थ खेलों के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेजने का फैसला किया था।चीन में कोविड-19 से जुड़ी स्थिति के कारण एशिई खेलों को स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद हाकी इंडिया ने 28 जुलाई से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए यह टीम चुनने का फैसला किया।
भारतीय टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। दो बार की पूर्व रजत पदक विजेता भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के विरुद्ध करेगी। पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने के दौरान मनप्रीत ने भारतीय टीम की अगुआई की थी। उपकप्तान बनाए गए हरमनप्रीत एफआइएच हाकी प्रो लीग में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे। टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और चोट के बाद वापसी कर रहे कृष्ण बहादुर पाठक को शामिल किया गया है।
रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह पर होगी। मिडफील्ड में मनप्रीत, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा को जगह मिली है। स्ट्राइकर के रूप में टीम में मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक को शामिल किया गया है। एफआइएच प्रो लीग में भारतीय टीम का हिस्सा रहे गोलकीपर सूरज करकेरा और फारवर्ड शिलानंद लाकड़ा तथा सुखजीत सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है।
टीम
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक
डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा
फारवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *