रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज करतबों का गवाह बना. सेंध लेक में आयोजित सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल का, जिसे देखने खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी पहुंचे थे. इस दौरान एक से बढ़कर एक करतब देखने मिले.

आसमान में एयरफोर्स के जाँबाजों का यह करिश्मा देख वहां मौजूद हर शख्स का सीना गर्व से चौड़ा हो गया.कार्यक्रम की शुरुआत हुई भारतीय वायु सेना की मशहूर आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के साथ. खुले आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए सटीक लैंडिंग करने वाले इन जवानों के संतुलन और हौसले को देख दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए. सेंध लेक के सामने जैसे ही जवानों ने परफेक्ट लैंडिंग की, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

गरुड़ कमांडोज: एमआई-17 से ‘स्लिदरिंग’ और खतरनाक ऑपरेशन का जलवा
इसके बाद मैदान में उतरे भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडोज. हवा में स्थिर खड़े एमआई-17 हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे नीचे उतरने (स्लिदरिंग) की उनकी फुर्ती देखने लायक थी. कमांडोज ने रेस्क्यू और कॉम्बैट ऑपरेशन का ऐसा दमदार प्रदर्शन किया कि लगा मानो कोई असली जंग का मैदान हो.

सारंग टीम का ‘क्रॉसओवर’
इस पूरे इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रही दुनिया की इकलौती पांच हेलीकॉप्टरों वाली एयरोबेटिक टीम—सारंग. ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में जब 5 ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने आसमान में कलाबाजियां दिखाईं, तो देखने वालों की सांसें थम गईं.जब हेलीकॉप्टर बेहद करीब से एक-दूसरे को पार करते हुए ‘क्रॉसओवर’ करतब दिखा रहे थे, तो जनता के रोंगटे खड़े हो गए.

पायलटों की गजब की एकाग्रता और तालमेल ने साबित कर दिया कि भारतीय वायु सेना के पायलट दुनिया में सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...