Google Analytics Meta Pixel बीएसपी टाउनशिप के लाखों लोगों को मिलेगा साफ पानी - Ekhabri.com

बीएसपी टाउनशिप के लाखों लोगों को मिलेगा साफ पानी

भिलाई-छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट की टाउनशिप में गंदे और मटमैले पानी की समस्या को दूर करने के लिए अब नई एजेंसी आयन एक्सचेंज महाराष्ट्र को जिम्मेदारी दी गई है। नयी एजेंसी ने काम करना भी शुरू कर दिया है। एजेंसी दावा कर रही है कि शुद्धीकरण प्रक्रिया को हाईटेक करेगी। जिससे टाउनशिप में जल्दी ही साफ पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगा। बीएसपी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में केमिकल के लगातार फ्लो के लिए पंप और मोटर लग चुकी है। टाउनशिप में 4 महीने से अधिक समय से मटमैले पानी सप्लाई की समस्या बनी हुई है। टाउनशिप में लगातार स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधियों के हंगामा मचाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया था। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने बीएसपी प्रबंधन से कहा था कि वर्तमान एजेंसी नाल्को शुद्ध जल सप्लाई करने में सक्षम नहीं है तो दूसरी एजेंसी से काम कराएं। लगातार दबाव के बाद अब शुद्धीकरण प्रक्रिया के लिए इरढ ने नई एजेंसी आयन एक्सचेंज को काम दिया है। नई एजेंसी का दावा है कि साफ पानी तीन दिन में मिलना शुरू हो जाएगा। एजेंसी तीन प्रकार के केमिकल का उपयोग पानी शुद्धिकरण के लिए करेगी। इसके लिए एक महीने का केमिकल कंटेनर का पूरा स्टाक भी आ चुका है। बांध से आने वाले पानी को हाईटेक तरीके से केमिकल के जरिए साफ किया जाएगा। यह तीन स्तर पर प्रोसेस होगा और हर स्तर पर पानी की अशुद्धियां खत्म होते जाएंगी। फिल्टर प्लांट के तीन हिस्सों से गुजर कर अन्तत: पानी सप्लाई के लिए जाएगा। यह पानी हानिकारक तत्वों से फ्री होगा।
निगम प्रशासन कर रहा निगरानी
नगर निगम भिलाई के कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि इरढ के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया है। इसके अलावा इरढ क्षेत्र के घरों से पानी का सैंपल कलेक्शन भी करवाया गया। पानी के सैंपल का परीक्षण निगम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में किया जाएगा। पीएच, टबीर्डीटी और कलर सहित अन्य की जांच की कराई जाएगी।
भिलाई में बड़ी आबादी को मिल रहा मटमैला पानी
टाउनशिप में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी इस एरिया में रहती है। 33 हजार से ज्यादा मकान हैं, जहां गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिसमें से 4 हजार लाइसेंसी मकान टाउनशिप में है। 3 हजार के आसपास थर्ड पार्टी वाले लोग रहते हैं। बीएसपी द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा और रहवासी हलकान होते रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...