Google Analytics Meta Pixel संघर्ष और सफलता की मिसाल: दर्री गांव से टाटा स्टील के मैनेजर तक का सफर - Ekhabri.com

संघर्ष और सफलता की मिसाल: दर्री गांव से टाटा स्टील के मैनेजर तक का सफर

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना से पंकज के जीवन में आया बड़ा बदलाव

IMG 20240918 WA0038
IMG 20240918 WA0038

रायपुर, 18 सितंबर 2024/ एक छोटे से गांव से निकलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई, फिर आईआईटी धनबाद तक का सफर और अंत में टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनी में मैनेजर का पद हासिल करना, किसी श्रमिक परिवार के बच्चे के लिए एक सपने जैसा है। इस सपने को साकार करने का काम एक श्रमिक परिवार के होनहार बच्चे पंकज साहू ने किया है।

 

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंकज साहू को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया। पंकज साहू वर्तमान में ओडिशा के जयपुर जिले के कलियापानी स्थित टाटा स्टील कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इस सम्मान के लिए पंकज साहू ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

पंकज की कहानी संघर्ष, मेहनत और इच्छाशक्ति का जीता-जागता उदाहरण है। धमतरी जिले के छोटे से गांव दर्री के निवासी पंकज साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जयलाल साहू एक निजी दुकान में श्रमिक थे और माता ज्ञानबती साहू रेज़ा मजदूर के रूप में काम करती थीं। पंकज ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव में ही की थी और बचपन से ही मैथ्स और साइंस में विशेष रुचि रखते थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देखा।

 

इंजीनियरिंग की पढ़ाई का खर्च उनके परिवार के लिए वहन करना संभव नहीं था। पंकज ने अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं सेवी संस्था और प्राइवेट ट्यूशन के माध्यम से जुटाया। लेकिन जब एमटेक करने का निर्णय लिया, तब भी आर्थिक चुनौतियाँ उनके सामने खड़ी रहीं। इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के बारे में पता चला, जिसने उनके सपनों को उड़ान दी।

Read Also  बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी को लेकर प्रशासन ने भक्तों से की रायशुमारी

 

इस योजना के तहत पंकज की एमटेक की शिक्षा का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वहन किया गया। उन्होंने आईआईटी धनबाद से एमटेक की डिग्री प्राप्त की और अपनी मेहनत और लगन से गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद उन्हें वेदांता रिसोर्स में प्लेसमेंट मिला और फिर टाटा स्टील में मैनेजर के पद पर नियुक्ति मिली। आज पंकज 18 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर कार्यरत हैं और उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है।

 

पंकज का मानना है कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना और माता-पिता का सहारा न मिलता, तो यह सफलता पाना संभव नहीं था। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया, जिसने उनके जैसे कई गरीब बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।

 

पंकज की कहानी उन लाखों बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। यह कहानी बताती है कि सरकारी योजनाएं सही ढंग से लागू होकर जरूरतमंदों तक पहुंचे, तो वे किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *