Google Analytics Meta Pixel राजधानी के तीन मूक-बधिर बच्चों को मिला स्काउट्स एंड गाइड्स का गोल्डन एरो अवार्ड - Ekhabri.com

राजधानी के तीन मूक-बधिर बच्चों को मिला स्काउट्स एंड गाइड्स का गोल्डन एरो अवार्ड

रायपुर, 17 नवंबर। राजधानी के तीन मूक-बधिर विद्यार्थियों को स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। ये बच्चे अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, बजाज कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर के विद्यार्थी हैं।

 

सम्मानित विद्यार्थियों में टिकेश्वर, आयुष चक्रधारी और महेंद्र साहू शामिल हैं। भले ही ये बच्चे सुन-बोल नहीं सकते, लेकिन इनके मानसिक कौशल और सीखने की ललक ने इन्हें खास बना दिया है। ये बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, नृत्य, मूर्तिकला और कंप्यूटर जैसे क्षेत्रों में भी सामान्य बच्चों से अधिक प्रतिभाशाली हैं। स्कूल प्रबंधन ने साइन लैंग्वेज के शिक्षकों और प्रशिक्षकों की मदद से इनकी प्रतिभाओं को निखारा है।

 

इन बच्चों ने स्काउटिंग की शुरुआत ‘कब’ से की थी, जिसमें इस उम्र के छात्रों को कब (बालक) और बुलबुल (बालिका) कहा जाता है। इनकी प्रशिक्षण प्रक्रिया राज्य मुख्यालय झांकी में पूरी हुई थी, जहां मोनिका गुप्ता, दीपक और आशीष ने इन्हें प्रशिक्षित किया। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन्हें गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा पलवल के गडपुरी में चीफ कमिश्नर द्वारा की गई। स्काउट्स एंड गाइड्स में यह सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।

 

इस उपलब्धि पर अर्पण कल्याण समिति के संरक्षक प्रमोद दुबे, अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा और प्राचार्य कमलेश शुक्ला ने बच्चों को बधाई दी। अब इन बच्चों का स्काउटिंग का मुख्य सफर शुरू होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *