Google Analytics Meta Pixel आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न - Ekhabri.com

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और रात्रि में शिव जी की विधिपूर्वक आराधना करने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि तो साल में एक बार आती है लेकिन मासिक शिवरात्रि हर महीने मनाई जाती है। विशेष रूप से चतुर्दशी तिथि को रात्रि के समय शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध और धतूरा चढ़ाकर शिव जी की पूजा की जाती है। फिर पूर्व दिशा की ओर मुख करके करें इन कल्याणकारी शिव मंत्रों का जाप करें

पूजा के समय शिव मंत्रों का जाप करने के लिए घर की पूर्व दिशा या किसी शिव मंदिर में बैठना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान आप महादेव के इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप कर सकते हैं:

ॐ त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुतम्। त्रिजन्म पाप संहारम् एक बिल्वं शिवार्पणम्॥

ॐ शिवाय नमः।

ॐ सर्वात्मने नमः।

ॐ त्रिनेत्राय नमः।

ॐ हराय नमः।

ॐ इन्द्रमुखाय नमः।

मासिक शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि का शुभ समय

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, सितंबर 2026 में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर होगा। चूंकि शिवरात्रि की पूजा में रात्रि के समय का विशेष महत्व होता है, इसलिए मासिक शिवरात्रि का पावन व्रत 9 सितंबर, बुधवार को ही रखा जाएगा।

Read Also  विदेशी भक्त श्रीराममंदिर के निर्माण में नहीं कर सकेंगे दान

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु अथवा जो व्रत नहीं कर सकते वो भी शाम को सूर्यास्त से पहले स्नान कर प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें। रात्रि में चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव को अलग-अलग सामग्री से अभिषेक किया जाता है:

प्रथम प्रहर: जल से अभिषेक

द्वितीय प्रहर: दूध से अभिषेक

तृतीय प्रहर: दही से अभिषेक

चतुर्थ प्रहर: शहद या गंगाजल से अभिषेक

इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भस्म, भांग, फल आदि चढ़ाए जाते हैं और ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया जाता है।

मासिक शिवरात्रि पर चतुर्दशी तिथि में करें ये काम, रातोंरात बन जाएं मालामाल

मासिक शिवरात्रि पर व्रत रखने से ग्रह दोषों का शमन होता है। कुंडली में राहु, शनि या कालसर्प दोष हो तो इस दिन विशेष पूजन करने से राहत मिलती है। जो भक्त विवाह में विलंब, संतान सुख की कामना या कर्ज से मुक्ति चाहते हैं, उन्हें मासिक शिवरात्रि पर व्रत और रात्रि जागरण अवश्य करना चाहिए। इस दिन दान-पुण्य करने से सौ गुना फल प्राप्त होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *