Google Analytics Meta Pixel गुरुवार के साथ है माघ नक्षत्र का शुभ संयोग  - Ekhabri.com

गुरुवार के साथ है माघ नक्षत्र का शुभ संयोग 

मघा नक्षत्र और गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास माना जाता है। 13 अगस्त 2026 को मघा नक्षत्र और गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने की मान्यता है। आज के दिन आपके जीवन में आने वाली कई परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है, तो आप भी इन उपायों को अपना सकते हैं। यहां जानिए इस शुभ संयोग में किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में। 

 

 

बरगद पेड़ के अचूक उपाय

 

अगर आप सब कुछ हासिल कर लेना चाहते हैं, तो आज के दिन बरगद के पेड़ के पास जाकर धूप दिखाएं। साथ ही उसके तने को छूकर नमस्कार करें। ऐसा करने से आप अपनी योग्यता और ज्ञान से सब कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे।

 

जीवन की खुशहाली का उपाय

 

अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र – माधवाय नमः का जाप करें।

 

शत्रु पर विजय के लिए उपाय

 

अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिये आज के दिन एक छोटा सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मन्दिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।

Read Also  मोटरसाइकिल दुर्घटना में कटे दोनों पैर, मुख्यमंत्री योजना से मिला नया जीवन

 

 

व्यवसायिक यात्रा से लाभ का उपाय

 

अगर आप अपनी व्यवसायिक यात्रा से अर्थ लाभ पाना चाहते हैं, अपनी फाइनेंशियल कंडिशन को बेहतर करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यवसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जायें। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें।

 

नौकरी में लाभ के लिए उपाय

 

अगर आप नौकरी में लाभ की स्थिति सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आम के साफ सुथरे पांच पत्ते लेकर उन्हें पानी से धो लें, उन पर रोली से श्री लिखकर विष्णु भगवान को अर्पित करें।

 

गुरुवार: बृहस्पति दोष निवारण

 

मान्यता है कि गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने से बृहस्पति ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं। यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो तो व्यक्ति को विवाह में देरी, करियर में रुकावट, आर्थिक संकट और मानसिक अशांति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 

ऐसे में गुरुवार की पूजा एक प्रभावी और सरल उपाय मानी जाती है। श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए उपायों से देवगुरु बृहस्पति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

 

गुरुवार का दिन श्रद्धा, विश्वास और संयम के साथ मनाया जाए तो यह जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। नियमित पूजा, व्रत और दान से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है. व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, स्थिरता और सौभाग्य का संचार भी होता है।

Read Also  Sports news : आईपीएल का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज नहीं कर सकी आरसीबी, हैदराबाद को मिली जीत

 

गुरुवार और पीले रंग का महत्व

 

गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है. पीला रंग ज्ञान, शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, पीले पुष्प अर्पित करना और पीले रंग के भोजन का सेवन करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।गुरुवार की पूजा व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, विश्वास और सौभाग्य को बढ़ाने वाली होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *