Google Analytics Meta Pixel मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर - Ekhabri.com

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है, क्योंकि, इस गोचर से मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। मंगल का गोचर इन राशियों के काम में तेजी लेकर आएगा, कई रुके कार्य होंगे। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन किन राशियों को लाभ मिल सकता है।

 

मंगल गोचर मिथुन राशि में 2 अगस्त को होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त से लेकर 18 सितंबर तक मंगल मिथुन राशि में ही गोचर करेंगे। मिथुन राशि में मंगल का प्रवेश के साथ ही कई राशियों के जीवन में अब गति देखने को मिलेगी यानी उनके काम जो पिछले काफी समय से रुके हुए थे अब वह आगे बढ़ेंगे। इस दौरान कई राशियों के अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी जिससे वह आसानी से सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। *इन्हें होगा असर* मंगल गोचर से मेष, मिथुन, सिंह सहित 5 राशियों को अच्छा लाभ मिलने वाला है। इन राशियों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन किन राशियों को लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

 

 

मंगल का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में आप अपने अंदर काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग मीडिया और लेखन आदि से जुड़े कार्य करने वालों को कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आपको काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन, इस बात का ख्याल रखें कि आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ बातचीत करते समय सावधानी रखें।

Read Also  हर रोज उठ रहा संभल के रहस्य से पर्दा

उपाय : हनुमान जी को नियमित रुप से हर मंगलवार चोला चढ़ाएं।

 

 

मंगल का गोचर मिथुन राशिवालों के लग्न भाव में रहेगा। ऐसे में आपके अंदर काफी ज्यादा ऊर्जा देखने को मिलेगा। आप इस दौरान अपने विचारों और अपनी पहचान को सशक्त रुप से व्यक्त करने का संकल्प लेंगे। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी। आप खुद को मजबूती के साथ लीडर के तौर पर दिखाने में सफल रहेंगे। हालांकि, इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें कि आप नींद की समस्या या सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

उपाय : रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले एक तांबे के लौटे में पानी भरकर रखें फिर दीपक जलाकर पाठ आरंभ करें।

 

 

सिंह राशिवालों के लिए मंगल का गोचर उनके 11वें भाव में होने वाला है। ऐसे में सिंह राशि के लोग इस दौरान सामाजिक नेटवर्कों से जुड़ेंगे। साथ ही आपको अच्छा वित्तीय लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं। साथ ही आपको इस दौरान कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में सफलता मिलने के योग भी हैं।

 

उपाय : हनुमानजी को कम से कम 7 मंगलवार नारियल अर्पित करें।

 

 

कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर 10वें भाव में होने जा रहा है। आपको करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। लेकिन, आपको कोशिश करनी है कि आप काम और आराम दोनों के लिए समय निकालें। क्योंकि, काम के दबाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करने में सफल होंगे जिससे आपको करियर में कई अच्छे मौके भी मिल सकते हैं।

Read Also  आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़

उपाय : हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करें।

 

मंगल गोचर 2026 धनु राशि प्रभाव और उपाय

 

मंगल का गोचर धनु राशिवालों के सप्तम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में अब धनु राशि के लोगों को करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। करियर में आपको उन्नति मिल सकती है लेकिन, आपको कोशिश करनी है कि इस अवधि में अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा धैर्य बरतें क्योंकि शादीशुदा जातकों का अपने पार्टनर के साथ किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। यह उपाय कम से कम 5 मंगलवार जरुर करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *