Google Analytics Meta Pixel आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन - Ekhabri.com

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार और ऑपरेशन कराया गया। स्वस्थ होने के बाद अविनाश ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने अविनाश के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। अविनाश ने बताया कि उपचार के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब वे पहले की तुलना में अधिक सहजता से चल-फिर पा रहे हैं तथा दैनिक कार्य भी कर रहे हैं।

 

## जन्म से थी पैर में परेशानी, आर्थिक स्थिति बनी इलाज में बाधा

 

अविनाश को जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों एवं हड्डी के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या थी। उम्र बढ़ने के साथ उनकी परेशानी भी बढ़ती गई। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई होने लगी।

 

अविनाश ने कुछ वर्ष पहले जिला अस्पताल में चिकित्सकों से संपर्क किया था। जांच के बाद उन्हें बेहतर उपचार और ऑपरेशन के लिए बड़े चिकित्सा संस्थान में जाने की सलाह दी गई। हालांकि, परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बड़े अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन का खर्च उठाना संभव नहीं था।

 

इलाज की उम्मीद में अविनाश ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी समस्या बताकर सहायता के लिए आवेदन किया।

Read Also  आज का राशिफल

 

# कैंप कार्यालय की पहल से रायपुर में मिला विशेषज्ञ उपचार

 

अविनाश की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल आवश्यक पहल की। उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर भेजा गया, जहां डीकेएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार और ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

 

सफल उपचार के बाद अविनाश की लंबे समय से चली आ रही शारीरिक परेशानी में काफी राहत मिली है। अब वह धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या की ओर लौट रहे हैं।

 

## अविनाश ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अविनाश ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वह किसी बड़े अस्पताल में अपना इलाज करा सके। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई हुई और डीकेएस अस्पताल में उनका सफल उपचार संभव हो सका।

 

अविनाश ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपचार में सहयोग करने वाले चिकित्सकों और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मिली मदद ने उन्हें बड़ी परेशानी से बाहर निकलने का अवसर दिया।

 

## जरूरतमंदों के लिए मदद और भरोसे का माध्यम बना कैंप कार्यालय

 

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य कर रहा है।

 

अविनाश नायक की कहानी इसका उदाहरण है। आर्थिक अभाव के कारण लंबे समय से उपचार नहीं करा पा रहे एक युवक को समय पर सहायता मिलने से उसके जीवन में नई उम्मीद आई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायता, संवेदनशीलता और भरोसे का माध्यम बन रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *