रायपुर, 16 नवम्बर 2024 / धमतरी की रहने वाली मजदूर पिता की बैडमिंटन प्लेयर बेटी रितिका ध्रुव ने कभी नहीं सोचा था कि उसके खेल के प्रति जुनून से एक दिन उसकी बात सीधे मुख्यमंत्री से होगी। आज जब रितिका को वीडियो कॉल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्नेहमयी चेहरा नजर आया, तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि वह प्रदेश के मुखिया से बात कर रही है।
मुख्यमंत्री ने रितिका से बात करते हुए उसके बैडमिंटन के हुनर की सराहना की और उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “अपने बैडमिंटन के हुनर को इसी तरह निखारिए। खूब आगे बढ़िए और अपने माता-पिता के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाइए। हम आपके साथ हैं और आपको बैडमिंटन के लिए हर संभव सहायता और सुविधाएं देंगे।” मुख्यमंत्री की इस बात से रितिका का चेहरा खिल उठा।
वीडियो कॉल के दौरान मुख्यमंत्री ने रितिका से बड़ी आत्मीयता से उसके बैकग्राउंड के विषय में भी जानकारी ली। रितिका ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं और माता आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उसे बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था, जो समय के साथ उसके जुनून में बदल गया। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना कठिन था। मुख्यमंत्री ने संघर्षों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रितिका की सराहना की।
रितिका ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने बंगलुरू में खेलो-इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल गेम्स और हाल ही में ओडीसा में नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। वह आगे नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलना चाहती है और ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का सपना देखती है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “आपका ओलंपिक का सपना भी पूरा होगा।” उन्होंने रितिका को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार उसकी तरह अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पूरा सहयोग देगी।
रितिका ने बताया कि वह बीए अंतिम वर्ष में पढ़ाई भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने उसे खेल के साथ पढ़ाई पूरी मन से करने के लिए प्रोत्साहित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से बात करने के बाद रितिका के चेहरे पर खुशी की चमक साफ दिखाई दी।
मुख्यमंत्री का प्रयास हमेशा प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का रहा है। वे राज्य में खेल के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा को किलिमंजारो पर्वत फतह करने के लिए कॉल कर सहयोग का आश्वासन दिया था। आज, रितिका की संघर्ष गाथा सुनकर मुख्यमंत्री ने उसका हौसला बढ़ाया और एक नई प्रेरणा दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...