रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया गया है, जबकि अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव बनाया गया है.
जानकारी हो कि यह फेरबदल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे लघु वनोपज संघ के एमडी अनिल साहू समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के मद्देनजर किया गया है.
इसी तरह से एस वेंकटाचलम को प्रतिनियुक्ति पर कार्यकारी संचालक राज्य लघुवनोपज संघ, अभिषेक कुमार सिंह को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, गुरुनाथन एन को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक(वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक उंदती-सीतानदी टाइगर रिजर्व,गरियाबंद, प्रणय मिश्रा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक(वन्यजीव)एवं क्षेत्र संचालक,गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफैंट) सरगुजा और रमेश कुमार जांगड़े को प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) बनाया गया है.










