Google Analytics Meta Pixel हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय - Ekhabri.com

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पितर तृप्त भी होते है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पितरों को जल देने का सर्वोत्तम समय सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले का माना गया है। इस समय किया गया तर्पण शुभ फल देने वाला माना जाता है। इसे पितरों को जल अर्पित करने का उत्तम समय कहा गया है।

 

जल देने का सही समय

पितरों को जल देने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। सूर्योदय होने के बाद से लेकर दोपहर 12 बजे तक का समय तर्पण के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त पर पितरों को जल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। इसलिए विशेष रूप से प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक का समय पितरों को तर्पण देने के लिए शुभ माना जाता है।

 

हालांकि, यदि आप किसी पवित्र नदी में स्‍नान के बाद पितरों को तर्पण दे रहे हैं, तो सुबह के शांत और सात्विक समय को सबसे अच्‍छा माना गया है। इस समय किया गया तर्पण अधिक प्रभावशाली माना जाता है। इस वक्‍त हम अपने पितरों से दिल से जुड़ाव महसूस करते हैं। श्रद्धा और नियम के साथ किया गया जल अर्पण पितरों तक शीघ्र पहुंचता है, ऐसी धार्मिक मान्यता है।

 

Read Also  दीपक बैज ने मोदी और विष्णु देव साय पर कसा तंज : मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे

 

इस समय नहीं दें जल

पितरों को जल अर्पित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सूर्यास्त के बाद न दें पितरों को तर्पण।

रात के समय में पितरों को जल अर्पित करने का नहीं मिलता है फल।

बिना स्नान किए पितरों को कभी न दें तर्पण ।

अशुद्ध अवस्था में पितरों को कभी भी तर्पण न दें।

पितरों को जल देने की विधि

पितरों को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके जल अर्पित करना चाहिए, इसलिए सबसे पहले एक साफ स्‍थान तलाश लें और वहां पर इस दिशा में मुख करके खड़े हो जाएं।

पितरों को जो जल अर्पित करने जा रही हैं, उसमें तिल, कुशा और फूल मिलाकर अर्पित करें।

जल देते समय पितरों का स्मरण करें और उनके प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान का भाव रखें।

जल को हाथों की अंजलि से धीरे-धीरे धरती पर प्रवाहित करें।

इस दौरान पितरों की शांति और उनके आशीर्वाद की कामना करनी चाहिए।

अतः पितरों को जल देना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *