Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर बना प्रदेश का पहला स्मार्ट चैटबॉट नगर निगम, घर बैठे सेवाएं शुरू - Ekhabri.com

बिलासपुर बना प्रदेश का पहला स्मार्ट चैटबॉट नगर निगम, घर बैठे सेवाएं शुरू

रायपुर, 18 सितंबर 2025।बिलासपुर प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है, जहां नागरिक अब घर बैठे स्मार्ट चैटबॉट के जरिए नगर निगम की विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक बड़ा कदम है, जिसे बिलासपुर नगर निगम वॉट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के रूप में शुरू कर रहा है।

 

इस स्मार्ट चैटबॉट के माध्यम से लोग प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी और भुगतान, बिल्डिंग परमिशन, शिकायत पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं सिर्फ कुछ मिनटों में प्राप्त कर सकेंगे।

 

कैसे करेगा काम वॉट्सऐप चैटबॉट

 

चैटबॉट का उपयोग बेहद आसान होगा। इसके लिए नगर निगम ने 91 88157 82574 नंबर जारी किया है। इस नंबर को मोबाइल में सेव करने के बाद नागरिक को केवल “नमस्ते” या “हाय” लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके जवाब में एक ऑटोमेटेड रिप्लाई मिलेगा, जिसमें सेवाओं की सूची होगी।

 

नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह चैटबॉट एआई और मेटा प्लेटफॉर्म की तर्ज पर काम करेगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया का उपयोग करेगा।

 

स्वच्छ वार्ड चैलेंज : मिलेगा 10 लाख का इनाम

 

बिलासपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने और देश में स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए स्वच्छ वार्ड चैलेंज की शुरुआत की है।

 

इस चैलेंज का ऐलान केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया। इसके तहत हर माह सभी वार्डों का सर्वे होगा और जो वार्ड स्वच्छता के पैमाने पर सबसे बेहतर होगा, उसे 10 लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार विकास कार्यों के लिए दिया जाएगा।

Read Also  राजधानी के युवक युवती की कुकदा डैम में डूबने से मौत

 

इसके अलावा, इस बार स्वच्छ दुर्गा पंडाल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें सबसे स्वच्छ दुर्गा पंडाल को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *