रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है.
इस उत्सव के पहले दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घटस्थापना करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, घटस्थापना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जनते हैं शारदीय नवरात्र में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Muhurat), पूजा की विधि (Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Vidhi) और इस दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए।

शारदीय नवरात्र 2026 घटस्थापना की सामग्री
कलश
सुपारी, मौली, रोली
जटा वाला नारियल
गंगाजल
आम या अशोक के पत्ते
मिट्टी का बर्तन
लाल कपड़ा
फूल, फूल माला
लाल सूत्र (कलावा), सिक्का
लौंग, कपूर
अक्षत, हल्दी
किसी पवित्र स्थान की मिट्टी
अखंड ज्योति के लिए बड़ा दीया, रुई की बाती
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है
आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 10 अक्टूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट से
प्रतिपदा तिथि का समापन- 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार, 11 अक्टूबर को कलश स्थापना करना शुभ होगा
घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक
शारदीय नवरात्र घटस्थापना विधि
शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध करें। इसके बाद कलश में साफ जल भरकर उसमें सिक्का, फूल और अक्षत डालें। अब कलश पर स्वास्तिक बनाएं और कलावा बांधें। इसके बाद एक जटा वाले नारियल पर रोली से स्वास्तिक बनाएं और इस नारियल को कलश के ऊपर रखें। अंत में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें, आरती उतारें और अपने व्रत एवं पूजन का संकल्प लें।
जरूर बोएं जौ
चौकी के पास एक मिट्टी के पात्र में साफ मिट्टी बिछाएं और उसमें जौ बो दें। इसके बाद इसकी पूजा-अर्चना करें। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि रोजाना इसमें थोड़ा जल दें और नियमित रूप से पूजा करें।
घटस्थापना के नियम
घटस्थापना शुभ मुहूर्त में ही करना सही माना जाता है।
घटस्थापना के दौरान काले रंग के कपड़ न धारण करें।
विधिपूर्वक और सच्चे मन से घटस्थापना करने से शुभ फल मिलता है।
साथ ही मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
घटस्थापना के समय मन को शांत रखें और किसी के बारे में गलत न सोचें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...