Google Analytics Meta Pixel CJP के प्रदर्शन के पहले केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने देशभर के पुलिस प्रमुखों को लिखा पत्र - Ekhabri.com

CJP के प्रदर्शन के पहले केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने देशभर के पुलिस प्रमुखों को लिखा पत्र

जंतरमंतर. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है. इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है, दिल्ली के जंतरमंतर सामते अन्य जगहों में भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं. होने के बीच केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने देशभर के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखा है. इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस से दिल्ली पुलिस के साथ खुफिया जानकारी साझा करने और आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है. यह पत्र 10 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च से पहले लिखा गया है. इसमें प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद CJP और उसके समर्थकों के दिल्ली पहुंचने की आशंका जताई गई है.

 

 

गोविंद मोहन ने पत्र में कहा कि CJP को प्रदर्शन की स्पष्ट अनुमति नहीं दी गई है. इसके बावजूद विश्वसनीय खुफिया सूचनाएं मिली हैं कि संगठन और उसके समर्थक कानूनी आदेशों की अवहेलना करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दिल्ली में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं. पत्र में आशंका जताई गई है कि इस तरह की गतिविधियों से सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को दिल्ली पुलिस के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. CJP और अन्य संगठनों ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

Read Also  B.Ed-DELED परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक, व्यवस्था के दिए निर्देश

 

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने अपने पत्र में CJP और उसके समर्थकों, इससे जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों के पिछले आयोजनों का भी जिक्र किया है. पत्र के मुताबिक, पूर्व में हुए आयोजनों के दौरान कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं. पत्र में कहा गया कि ऐसी घटनाओं के कारण दिल्ली में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई. इसी आशंका को देखते हुए गृह सचिव ने देशभर के पुलिस प्रमुखों से दिल्ली पुलिस के साथ खुफिया सूचनाएं साझा करने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया है.

 

दिल्ली पुलिस की संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था कि अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाले संगठन को करीब दो महीने पहले इसी तरह के प्रदर्शन के लिए अनुमति दी गई थी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उस दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसी वजह से इस बार संगठन को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई.

 

 

दिल्ली पुलिस की संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, CJP ने प्रदर्शन की अनुमति के लिए कुछ दिन पहले ही आवेदन किया था. उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों के तहत प्रदर्शन के लिए कम से कम 10 दिन पहले पुलिस को सूचना देना जरूरी है, ताकि सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर की जा सकें. समय पर आवेदन नहीं किए जाने और नियमों के संभावित उल्लंघन की आशंका के बीच केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने और जरूरी खुफिया सूचनाएं साझा करने के निर्देश दिए हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *