सोने और चांदी के खरीरददारों के लिए अच्छी खबर है. सोने के भाव में न चो कमी हुई और न ही बढ़ोतरी. लेकिन चांदी के रेट में जरुर इजाफा देखने को मिला है. अगर आप सोने को खरीदने की सोच रहे हैं तो सुनहरा मौका है. आगे सोने के रेट में इजाफा होने के आसार है.
अक्षय तृतीया में अब बस एक ही दिन शेष बचा है. इसलिए सोना-चांदी के कारोबारी अक्षय तृतीया को लेकर अपनी दुकानों को दुल्हन की तरह सजा कर तैयार कर चुके हैं. ग्राहकों को अपनी दुकान तक खींच लाने को सभी दुकानदार बेकरार दिखाई दे रहे हैं. यही कारण है कि ग्राहकों को खरीद पर बंपर ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. कई दुकानों में तो मेकिंग चार्ज तक की छूट के साथ सोने के सिक्के भी दिए जा रहे हैं.
जबकि, इस साल सोने और चांदी की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं. बाजार विश्लेषकों की माने तो सोना और चांदी जितना पिछले एक महीने में महंगा हुआ है इतना महंगा कभी और नहीं हुआ था.
वहीं, पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार की माने तो फिलहाल सोने चांदी की खरीदारी करने के लिए दुकानों में लोग पहुंचने लगे हैं. अक्षय तृतीया पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं. सर्राफा कारोबारी ग्राहकों के मूड को भांपते हुए अच्छे व्यापार की उम्मीद में अपने दुकान की बेहतरीन ऑफर्स का विभिन्न माध्यमों से खूब प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं.
क्या है आज सोने की कीमत?
राजधानी पटना सर्राफा बाजार में गुरुवार (09 मई) को भी 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 66,800 रुपए पर चल रहा है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव आज प्रति 10 ग्राम 74,350 रुपए है. जबकि, इससे पहले तक 24 कैरेट सोने का भाव 73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 66,350 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा था. वहीं, आज 18 कैरेट सोने का भाव 56,300 हो गया है.
81 हजार हो गया चांदी का रेट
वहीं, चांदी की बात करें तो आज चांदी 81,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है. जबकि, कल तक चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी. वहीं, दूसरी ओर आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 65,300 रुपए चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि, चांदी बेचने का रेट आज भी 78,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...