अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। इस बार तीजा के व्रत को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है, लेकिन उदया तिथि को मानते हुए 14 को व्रत रखा जाएगा.
कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम या निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान महिलाएं माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित कर अपने दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा।
14 सितंबर को इस समय करें शिव-पार्वती की पूजा
पुजारी के अनुसार हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इस दौरान व्रती महिलाएं स्नान आदि के बाद स्वच्छ या नए वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लेंगी और भगवान शिव, माता पार्वती तथा भगवान गणेश की विधिवत पूजा करेंगी। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:32 से 5:19 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं में इन मुहूर्तों को पूजा-पाठ, दान-पुण्य और अन्य शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।
हरतालिका तीज की पूजा में माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करने की भी परंपरा है। इसमें मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर समेत अन्य सुहाग सामग्री शामिल होती है। मान्यता के अनुसार पूजा के बाद सुहाग सामग्री किसी ब्राह्मणी या सुहागिन महिला को दान करना शुभ माना जाता है।
इस पर्व पर महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा कर अपने परिवार के सुख-शांति और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करती हैं। कई स्थानों पर महिलाएं सामूहिक रूप से तीज की कथा सुनती और भजन-कीर्तन भी करती हैं।
मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमाएं बनाने की परंपरा
हरतालिका तीज की पूजा में बालू या शुद्ध मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाने की परंपरा है। व्रती महिलाएं इन प्रतिमाओं को पूजा स्थल पर स्थापित कर विधि-विधान से पूजन करती हैं। पूजा में गंगाजल और पंचामृत का प्रयोग किया जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र, शमीपत्र, धतूरा और मंदार के फूल अर्पित करने की परंपरा बताई गई है। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की जाती है। तीजा की कथा पढ़े.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...