बस्तर। दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।
प्रधानमंत्री के प्रति बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता के विशेष स्नेह और आत्मीय जुड़ाव को रेखांकित करते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के दौर से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।
दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री की वीर जवानों के बीच उपस्थिति को उनके साहस, त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया गया है। साथ ही कहा गया कि प्रधानमंत्री का जवानों के बीच पहुंचना उनका मनोबल बढ़ाने वाला कदम है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर मिलते रहने की कामना की गई।










