Google Analytics Meta Pixel राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण - Ekhabri.com

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों और कारीगरों ने अपने हाथों से तैयार किए गए खूबसूरत वस्त्रों का प्रदर्शन किया है। आकर्षक रंग संयोजन, बेहतरीन गुणवत्ता और पारंपरिक बुनाई की विविधता लोगों को खासा पसंद आ रही है।

 

राज्योत्सव में मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के कारीगर अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। यहां माहेश्वरी, चंदेरी, मधुबनी प्रिंट, मूगा सिल्क, मूगा कॉटन, बनारसी, पोचमपल्ली, कोसा, भागलपुरी, जामदानी और बटिक सिल्क जैसी लोकप्रिय साड़ियों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है। इसके अलावा मसलिन प्योर कॉटन, लिनन कॉटन, काथा वर्क और प्रिंट सिल्क की साड़ियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। साड़ियों के साथ दुपट्टे, स्कार्फ और विभिन्न प्रकार के फैब्रिक्स भी किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।

मध्यप्रदेश के खंडवा से पहुंचे तेज बहादुर सिंह ने बताया कि वे हर साल राज्योत्सव में अपने उत्पादों के साथ शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ में उन्हें हमेशा अच्छा अनुभव मिलता है और उनके उत्पादों को लोगों का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। उनके स्टॉल पर माहेश्वरी, चंदेरी और मधुबनी प्रिंट की साड़ियों का विशेष संग्रह उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक कला को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार नए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मार्बल प्रिंट का प्रशिक्षण लेने के लिए वे पांडिचेरी गए थे, जबकि मधुबनी प्रिंट की कला सीखने के लिए नेपाल की यात्रा की थी। उनके स्टॉल पर मिथिला आर्ट से तैयार डोली और शहनाई की आकर्षक आकृतियों वाली साड़ियों के साथ खूबसूरत दुपट्टे भी उपलब्ध हैं।

Read Also  बस्तर में पहली बार पहुंचेगी रेल: सुकमा-दंतेवाड़ा को जोड़ेगी नई लाइन

 

पश्चिम बंगाल के वर्धमान से आए हसीबुल ने बताया कि राज्योत्सव में उनके उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उनके स्टॉल पर काथा वर्क, असम का मूगा सिल्क, मूगा कॉटन और लिनन कॉटन की साड़ियां उपलब्ध हैं। वहीं, बिहार से पहुंचे मिथलेश कुमार के स्टॉल पर मधुबनी प्रिंट, केला रेशम, कॉटन सिल्क, वर्ली प्रिंट और बैम्बू सिल्क की साड़ियों की कई आकर्षक वैरायटी देखने को मिल रही हैं।

 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए शादिर अंसारी ने भी राज्योत्सव में मिल रहे सकारात्मक अनुभव साझा किए। उनके स्टॉल पर काथा वर्क, जामदानी, पैच वर्क, असम सिल्क और डांडिया डिजाइन की साड़ियां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के लोगों में पारंपरिक हस्तनिर्मित वस्त्रों के प्रति अच्छी रुचि देखने को मिल रही है।

 

हथकरघा और बुनकारी केवल भारतीय सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा ही नहीं, बल्कि हजारों कारीगर परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन भी हैं। शासन की ओर से बुनकरों और पारंपरिक कारीगरों को प्रोत्साहित करने के साथ उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्योत्सव जैसे आयोजन इन कारीगरों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने, नए ग्राहकों तक पहुंचने और पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *