Google Analytics Meta Pixel नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी - Ekhabri.com

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री और अधिकारियों का करीबी बताकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और अलग-अलग लोगों से रकम वसूल की। शिकायत के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी प्रमोद केशरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ नगर निवासी टेलर धन्नू राम ध्रुव ने शिकायत दर्ज कराई है। धन्नू राम ने बताया कि वर्ष 2023 में प्रमोद केशरवानी उनके घर के पास किराए से रहता था। इस दौरान वह अक्सर अधिकारियों के साथ अपनी पहचान और मंत्री से करीबी होने की बात कहता था। इसी दौरान उसने राजस्व विभाग में भर्ती निकलने की जानकारी देते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया।

 

धन्नू राम ने अपने साढ़ू के भांजे परमेश्वर मरकाम की नौकरी के संबंध में प्रमोद से संपर्क किया। आरोप है कि प्रमोद ने परमेश्वर के शैक्षणिक दस्तावेज अपने पास लिए और नौकरी लगवाने के लिए 2.50 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। परिवार ने शुरुआत में 20 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से आरोपी के खाते में भेजे। इसके बाद 30 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ नगर में आरोपी को 2.10 लाख रुपये नकद दिए गए। रकम लेने के बाद आरोपी ने परमेश्वर को कवर्धा तहसील कार्यालय में काम दिलाने का दावा किया। उसने परमेश्वर को अंग्रेजी में ज्वाइनिंग से संबंधित एक पत्र भी दिया। इसके बाद परमेश्वर ने करीब चार महीने तक वहां काम किया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। वेतन नहीं मिलने के बाद परिवार को आरोपी के नौकरी लगवाने के दावे पर संदेह हुआ।

Read Also  योग दिवस से पहले बड़ा ऐलान, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष

 

शिकायत के अनुसार रकम लेने और नौकरी नहीं लगवाने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। इसके बाद धन्नू राम ने टिकरापारा थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की, पुलिस ने आरोपी प्रमोद केशरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *