Google Analytics Meta Pixel पारस पोर्टल से योजनाओं की सख्त मॉनिटरिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई - Ekhabri.com

पारस पोर्टल से योजनाओं की सख्त मॉनिटरिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

रायपुर, 6 अगस्त 2026। राज्य में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित पारस (Project Assessment, Review and Analysis System) पोर्टल की पहली राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी दिशा में पारस पोर्टल को एक प्रभावी निगरानी तंत्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग और मासिक समीक्षा की जाएगी।

 

हर माह अंतिम मंगलवार को होगी समीक्षा

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को पारस पोर्टल के माध्यम से राज्यस्तर पर योजनाओं और जनसेवाओं की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाएगी। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित होगा।

 

सीमांकन मामलों में लापरवाही पर सख्ती

 

बैठक में राजस्व विभाग के सीमांकन मामलों में देरी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए। कलेक्टरों को नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

एग्रीस्टैक में 100% किसान पंजीयन अनिवार्य

 

मुख्यमंत्री ने एग्रीस्टैक के तहत सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आधार है और किसी भी पात्र किसान को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Read Also  आमजनों तक नागरिक सेवाओं को पहुंचाने किया सफल प्रयास: मुख्यमंत्री बघेल

 

सीएम हेल्पलाइन को बनाएं प्रभावी समाधान प्लेटफॉर्म

 

सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनाया जाए। अब तक 1.10 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 65 हजार से ज्यादा का निराकरण किया जा चुका है।

 

सेवा सेतु से बढ़ेगी डिजिटल सेवाओं की पहुंच

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सेवा सेतु पोर्टल पर सभी शासकीय सेवाओं को जल्द से जल्द ऑनलाइन किया जाए। वर्तमान में 27 विभागों की 721 सेवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें और विस्तार दिया जाएगा।

 

ग्रामीण विकास और कनेक्टिविटी पर जोर

 

विकसित भारत जी-रामजी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही 476 मोबाइल टॉवर स्थापना कार्य की समीक्षा करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने पर बल दिया गया।

 

स्कूल शिक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान

 

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में मुफ्त पाठ्यपुस्तक, गणवेश, साइकिल योजना और पोषण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में किचन गार्डन विकसित करने और पोषण जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारस पोर्टल से शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे आम जनता को योजनाओं का लाभ और अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *