रायपुर। आयुक्त वीबी-जीरामजी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तारण प्रकाश सिन्हा ने शुक्रवार को बलौदाबाजार जिले का दौरा कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और योजनाओं के प्रभाव का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत बेमेतरा तथा जनपद पंचायत पलारी के ग्राम पंचायत सितदेवरी में विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की स्थिति और लाभ की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्मित आवासों का अवलोकन करते हुए पूर्ण आवास प्राप्त कर चुके हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी गई। इस दौरान हितग्राहियों से आवास निर्माण, प्राप्त आर्थिक सहायता, गुणवत्ता और जीवन में आए बदलावों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को योजना का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने जल सुरक्षा से जुड़े कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें नवीन तालाब, अमृत सरोवर, सैंड फिल्टर आधारित बोरवेल रिचार्ज संरचना और चेक डैम निर्माण शामिल हैं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल संरक्षण कार्य केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि स्थानीय आवश्यकता, जलधारण क्षमता और दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए किए जाएं। उनका कहना था कि योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर आत्मीय संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन, रोजगार, आवास और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर उनके सुझाव सुने। उन्होंने मैदानी अमले को निर्देशित किया कि ग्राम सभा से अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपादित किए जाएं।
इसके पश्चात जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर वीबी-जीरामजी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता, तकनीकी मानकों के पालन और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया।
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि फील्ड निरीक्षण को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने जल संरक्षण संरचनाओं के माध्यम से वर्षाजल संचयन बढ़ाने, भू-जल स्तर सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ दिव्या अग्रवाल सहित संबंधित जनपद पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारी, तकनीकी अमला और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...