रायपुर।छत्तीसगढ़ में योग और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के साथ ही उनकी नियुक्ति प्रभावी हो गई है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर संजय अग्रवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि योगमय, स्वस्थ और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और मजबूत होगा।
पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी
बिलासपुर के रामा वैली, हाईकोर्ट रोड क्षेत्र निवासी संजय अग्रवाल इससे पहले भी छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। योग के क्षेत्र में उनके अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
हर घर तक योग पहुंचाना प्राथमिकता
नियुक्ति के बाद संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रदेश के हर घर, स्कूल, कॉलेज और छात्रावास तक योग को पहुंचाना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।
योग दिवस बनेगा जन-आंदोलन
संजय अग्रवाल ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को रोजाना योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिवस होगा। इस दौरान शासकीय, अशासकीय और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से योग जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...