24 अगस्त 2024 को महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के संकरा स्थित कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री एंड रिसर्च स्टेशन के बी.एससी. फॉरेस्ट्री के तृतीय वर्ष के 33 छात्रों और 3 सहायक प्राध्यापकों ने नंदनवन जंगल सफारी का शैक्षिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को वन्यजीव स्वास्थ्य प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, और वन्यजीव अभ्यारण्यों के परिचालन दिशा-निर्देशों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
सुबह 10:40 बजे, नंदनवन जंगल सफारी पहुंचने पर शिक्षा टीम ने छात्रों का स्वागत किया और सफारी के विभिन्न पहलुओं से उन्हें परिचित कराया। इस दौरे में छात्रों ने वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों का गहराई से अध्ययन किया, जिसमें नंदनवन जंगल सफारी द्वारा किए जा रहे पुनर्वास और संरक्षण के प्रयास शामिल थे। वेटरनरी अस्पताल के दौरे में छात्रों को वन्यजीवों के स्वास्थ्य देखभाल, उपचार और पुनर्वास प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्रों ने ज़ू और चार रोमांचक सफारी का अनुभव किया, जिसमें शाकाहारी, भालू, बाघ, और शेर सफारी शामिल थे। यहां उन्हें विभिन्न वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और उनके व्यवहार के बारे में बताया गया। सफारी के व्याख्या केंद्र में, जू शिक्षा टीम ने छात्रों को सफारी की विशेषताओं और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दोपहर 4:30 बजे इस शैक्षिक दौरे का समापन हुआ। छात्रों और प्राध्यापकों ने नंदनवन जंगल सफारी के संरक्षण प्रयासों की सराहना की और इस दौरे को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...