Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी

रायपुर, 2 मई 2026।छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए क्रूज हादसे के मद्देनजर सभी जल क्रीड़ा स्थलों की व्यापक समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Read Also  पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले 3 ईनामी नक्सलियों सहित 35 ने किया आत्मसमर्पण...कई बड़ी वारदातों में थे शामिल...!!


 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जन सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने धमतरी, कोरबा सहित सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि जहां-जहां वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और मानक संचालन प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

 

निर्देशों में कहा गया है कि वाटर स्पोर्ट्स में उपयोग किए जा रहे उपकरणों की नियमित तकनीकी जांच की जाए। साथ ही प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती, आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था की उपलब्धता और रेस्क्यू उपकरणों जैसे लाइफ जैकेट आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संचालकों और अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए।

 

राज्य सरकार ने नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हों। इसके लिए समय-समय पर समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

इस पहल से प्रदेश में जल पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *