– विधानमसभा का शीत कालीन सत्र कल से
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत कालीन सत्र 2 जनवरी से प्रारंभ होगा, जो 5 जनवरी तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 5 बैठके होगी। विधानसभा शीत कालीन सत्र को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने रविवार शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय C 1/8 ऑफिसर्स कॉलोनी आनंद नगर में भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई है। जिसमे सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक की अद्यक्षता नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे।










