Google Analytics Meta Pixel श्रम मंत्री डॉ. डहरिया की पहल पर श्रमिकों का होगा ऑनलाइन पंजीयन - Ekhabri.com

श्रम मंत्री डॉ. डहरिया की पहल पर श्रमिकों का होगा ऑनलाइन पंजीयन

रायपुर। कोरोना काल में श्रमिकों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर देश भर में प्रशंसा बटोरने वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों के लिए नई पहल शुरुआत की है। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस दिशा में कदम उठाते हुए श्रमिकों के पंजीयन के लिए नई पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस पोर्टल की खासियत होगी कि इसमें पंजीयन बहुत आसान होगा। इसके साथ ही एक मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है। जिसमें नेटवर्क एरिया से बाहर होने पर भी श्रमिक फार्म भरकर अपलोड कर सकता है। मोबाइल को नेटवर्क मिलते ही पंजीयन फार्म सर्वर में अपलोड हो जाएगा और पंजीयन करने वाले श्रमिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आ जाएगा। मंत्री डॉ डहरिया ने इस संबंध में श्रम आयुक्त एलेक्स पॉल मेनन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। श्री मेनन द्वारा सभी श्रम पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नये पंजीयन प्रपत्र को भरने के साथ श्रमिकों को इस संबंध में जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने बताया है कि नवीन पोर्टल की शुरूआत के साथ एक मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार किया जा रहा है। इस एप की विशेषता होगी कि यदि कोई श्रमिक नेटवर्क कवरेज से बाहर है तो भी श्रमिक एप में पंजीयन फार्म भरकर अपलोड कर देगा और जैसे ही मोबाइल नेटवर्क कवरेज में आएगा, पंजीयन फार्म सर्वर में अपलोड हो जाएगा और श्रमिकों को मोबाइल में संदेश के माध्यम से पंजीयन की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इस सुविधा से प्रदेश के श्रमिकों को श्रम से जुड़ी जानकारी हासिल करने और पंजीयन कराने में आसानी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...