Google Analytics Meta Pixel 21 दिन से चल रही स्कूल कॉर्डिनेटर की हड़ताल को मिला आप का साथ - Ekhabri.com

21 दिन से चल रही स्कूल कॉर्डिनेटर की हड़ताल को मिला आप का साथ

रायपुर। 21 दिनों से मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन विधानसभा में चल रही स्कूल कोआॅर्डिनेटर कल्याण संघ के हड़ताल का आज आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने स्वयं पाटन आकर आंदोलनकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ विज्ञापनों में अरबों रुपए फूंक रही है वहीं स्कूलों में आईसीटी प्रोजेक्ट डीजी के तहत कम्प्यूटर व प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा देने के लिए महती भूमिका निभाने वाले स्कूल कोआॅर्डिनेटर्स को बाहर निकाल दिया गया है, जो कि बेहद निंदनीय है। स्कूल कोआॅर्डिनेटर्स की मांगें जायज हैं, जिनकी मांग सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए। कोमल हुपेण्डी ने स्कूल कोआॅर्डिनेटर्स को हर संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया। आप यूथ विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने व स्कूल कोआॅर्डिनेटर्स की नियुक्ति की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी अपनी आवाज बुलंद करेगी। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा ने आंदोलन को अपनी मांग पूरी होने तक चलाने का आवाहन किया। स्कूल कोर्डिनेटर संघ अध्यक्ष विजय वर्मा ने 1 साल से वेतन और काम नहीं मिलने की समस्या को विस्तार से बताया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ी स्कूल कोआॅर्डिनेटर कल्याण संघ 11 फरवरी से अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं जिसमें आज 3 मार्च को धरने का 21 वां दिन था
स्कूल कोआॅर्डिनेटर आईसीटी प्रोजेक्ट डीजी दुनिया के अंतर्गत शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कंप्यूटर लैब में कार्यरत कर्मचारी हैं जो छत्तीसगढ़ शासन के समग्र शिक्षा विभाग से अनुबंधित कंपनी बीसीसीएली इडिक्यू साल्युशन के कर्मचारी हैं जो फरवरी 2020 से नियुक्त थे जिनका वेतन 22 मार्च 2020 को करोना का हवाला देकर रोक दिया गया जिन्हे पिछले 10 माह से वेतन नहीं मिला है,,,
संघ के अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ सरकार से निम्न दो मांगे हैं- जल्द से जल्द स्कूल कोआॅर्डिनेटर्स को स्कूलों में पुनर नियुक्त किया जाए ताकि वह आॅनलाइन पढ़ाई में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकें।
पिछले 10 माह से अप्राप्त वेतन को शासन अपने संज्ञान में लेते हुए आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे स्कूल कोआॅर्डिनेटर्स की बकाया वेतन देकर उनकी मदद करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...