Google Analytics Meta Pixel नोएडा में खराब हो रहे 22 लावारिस शव, बर्फ तक का इंतजाम नहीं - Ekhabri.com

नोएडा में खराब हो रहे 22 लावारिस शव, बर्फ तक का इंतजाम नहीं

नोएडा-लू की वजह से बढ़े मौत के मामलों के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर तीसरे दिन हालात और अधिक बिगड़ गए। अधिकारियों की संवेदनहीनता की वजह से यहां भयावह मंजर बना हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस के अंदर गुरुवार को जहां कमरों से लेकर गलियारे तक में शव लावारिस पड़े हुए थे। इनको बिना डीप फ्रीजर के बाहर ही खुले में ही छोड़ दिया गया है। 24 घंटे से अधिक समय होने के बाद शव खराब होना शुरू हो गए हैं। उनसे दुर्गंध तक उठने लगी है। इसके बाद भी असंवेदनशील अधिकारी शवों को खराब होने से बचाने के लिए बर्फ तक का इंतजाम नहीं कर पाए। गुरुवार को भी 28 शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम ने किया। ऐसे में मंगलवार से अब तक 72 घंटे में 79 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। इनमें से 22 शव अज्ञात बताए जा रहे हैं। गुरुवार को एक शव की पहचान हो पाई। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया कि परिजनाें को जब शव सौंपा गया। वह खराब हो चुका था। किसी तरह परिजनों को इसे अंतिम संस्कार कराने के लिए सौंपा गया। पोस्टमार्टम हाउस का मंजर यह है कि मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंदर पोस्टमार्टम हॉल के अलावा गलियारा, कूड़ा रखने के लिए बना कमरा, शव रखने के लिए बना कोल्ड रूम जोकि अब उपयोगी नहीं रहा, तक में शव रखे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और पुलिसकर्मियों तक को अंदर अपने परिचित का शव लेने के लिए जमीन पर पड़े शवों के बीच से होकर जाना पड़ रहा था। एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्र का कहना है कि अज्ञात शव के पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखती है। यह नियम है। इस दौरान अगर शव की पहचान नहीं होती और परिजन शव लेने नहीं आते। ऐसे में लावारिस मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कराया जाता है। शव खराब नहीं हो, यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है।शव खराब नहीं हों। इसके लिए उनको डीप फ्रीजर या कोल्ड रूम में रखा जाता है। पांच में से चार डीप फ्रीजर खराब पड़े हुए हैं। केवल एक में ही चार शव रखने की व्यवस्था है। हालात बिगड़े तो बाकी को भी ठीक कराने का काम अब शुरू हो पाया है। कोल्ड रूम पर अभी काम ही शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को बर्फ का इंतजाम यहां करना चाहिए था। प्रभारी अधिकारी डॉ. जैसलाल से जब इस बारे में पूछा गया तो वह उचित जबाव तक नहीं दे पाए। सीएमओ भी इसे अप्रत्याशित घटना बताकर पूरे मामले को टालने का ही प्रयास करते रहे। पोस्टमार्टम हाउस में केवल अज्ञात शवों की ही बेकदरी नहीं हो रही है। यहां जिन शवों के लिए परिजन मौजूद हैं, उनके भी पोस्टमार्टम 12 घंटे से अधिक समय के बाद तक हो पा रहे हैं। तिलपता में ट्रक के अंदर ही गर्मी से नितेश की मौत के बाद सुबह छह बजे उसका शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। परिजनों ने बताया कि दोपहर में एक बजे डॉक्टर के आने के बाद पोस्टमार्टम शुरू हो पाए। इसी तरह रोजा जलालपुर में बुलंदशहर के एक व्यक्ति के मर्डर के मामले में भी बुधवार की शाम को ही शव पहुंच गया। इसका पोस्टमार्टम अगले दिन दोपहर दो बजे तक नहीं हो पाया। बुरा हाल केवल पोस्टमार्टम हाउस का ही नहीं हैं। सेक्टर-94 में बने शवदाह गृह पर भी अंतिम संस्कार की गिनती बढ़ी हुई है। देर शाम तक यहां शवों के अंतिम संस्कार कराए जाते रहे। दोपहर में तो एक साथ छह चिंताएं यहां जलीं। कर्मचारियों का कहना है कि शाम तक 18 शवों का अंतिम संस्कार यहां कराया जा चुका है। आम दिनों की तुलना में यह करीब तीन गुना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *