Google Analytics Meta Pixel नाबालिग से 6 महीने में 400 लोगों ने किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार - Ekhabri.com

नाबालिग से 6 महीने में 400 लोगों ने किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

बीड़। नौकरी का लालच देकर नाबालिग विवाहिता के साथ पिछले छह महीनों में 400 बार बलात्कार किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पीडि़ता दो माह की गर्भवती है. बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजा रामासामी ने बताया कि पीडि़ता की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम, बलात्कार, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्टर के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 6 महीने के अंतराल में 400 अलग-अलग लोगों ने बलात्कार किया है। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। नाबालिग लड़की अब गर्भवती हो गई है। उसके साथ बलात्कार की यह घटना उस वक्त सामने आई है जब डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। ठाणे जिले में सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बलात्कार के इस नए मामले में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पीडि़त नाबालिग लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो गई थी. जिसके बाद पिता ने उसकी शादी कर दी थी। ससुराल में करीब एक साल रहने के बाद, वह घर लौट आई. आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की थी। कुछ दिनों बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई। खबर के अनुसार, अंबेजोगाई में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार किया। इसके बाद उसके साथ 100 अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल रहा। 6 महीने के अंदर करीब 400 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।
पहले भी हो चुकी ऐसी ही एक और घटना?
इससे पहले, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि डोंबिवली के अलग-अलग इलाकों में उसके साथ 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच करीब 33 युवकों ने बलात्कार किया था। इस साल जनवरी में एक आरोपी ने लड़की के साथ रेप करके उसका वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेलिंग की धमकी देकर अलग-अलग लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। गैंगरेप का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...