Google Analytics Meta Pixel बस्तर की बदली तस्वीर दुनिया तक पहुंचाएंगे 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर - Ekhabri.com

बस्तर की बदली तस्वीर दुनिया तक पहुंचाएंगे 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

 

Read Also  बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन के दौरान जवान की बाइक खाई में गिरी : इलाज के दौरान मौत, हाल ही में गृहमंत्री को कराई थी बाइक की सवारी


रायपुर। बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव कम होने के बाद क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास और बदलाव को अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल हो रही है। दिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुंचे 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और बस्तर में हुए बदलाव, विकास कार्यों, स्थानीय जनजीवन तथा पर्यटन की संभावनाओं को साझा किया।

 

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव समाप्त होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के लोगों के कल्याण और विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विकास के साथ लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और लंबे समय से बना भय का वातावरण धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बस्तर में हो रहे सकारात्मक बदलावों को देश और विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनके माध्यम से बस्तर की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और क्षेत्र को लेकर बनी पुरानी धारणाओं को बदलने में मदद मिलेगी।

 

ये सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव के बाद आए बदलाव, विकास कार्यों, स्थानीय जीवनशैली और पर्यटन की संभावनाओं को करीब से देखा और समझा।

 

इन्फ्लुएंसर ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने तीन दिन बस्तर में बिताए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और पहले नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों तथा गांवों का भ्रमण कर वहां की वर्तमान स्थिति को जाना। उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें बस्तर में नक्सलवाद के बाद हो रहे बदलावों की जानकारी मिली थी। इसी बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने के उद्देश्य से वे बस्तर पहुंचे।

Read Also  सीएम साय आज बस्तर, दुर्ग और धमतरी दौरे पर, देंगे कई सौगात

 

इन्फ्लुएंसर के अनुसार बस्तर में उन्हें शांति और सुकून का अनुभव हुआ। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता ने उन्हें खास तौर पर प्रभावित किया। बेहतर सड़क संपर्क, प्रभावित लोगों के पुनर्वास और रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयास भी उन्हें देखने को मिले। उन्होंने कहा कि बस्तर में जितने बदलाव की उन्होंने कल्पना की थी, वास्तविकता में उससे कहीं अधिक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला।

 

उन्होंने कहा कि वे बस्तर में अपने अनुभवों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देश-दुनिया के लोगों तक पहुंचाएंगे। इसका उद्देश्य बस्तर को लेकर बनी पुरानी धारणाओं को दूर करना और अधिक से अधिक लोगों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है।

 

राज्यपाल ने कहा कि बस्तर के बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है। जो बच्चे पहले स्कूल नहीं जाते थे, वे अब नियमित रूप से स्कूल पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से गांवों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा बस्तर के शहरों और पर्यटन स्थलों के विकास पर भी काम किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ने से बस्तर में विकास की गति और तेज होगी। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और क्षेत्र के लोगों को बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध हों।

 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि दिल्ली से 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इन इन्फ्लुएंसर से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पांच करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के बाद हुए बदलाव और विकास कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। अब वे अपने अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करेंगे।

Read Also  बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की अहम भूमिका

 

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *