Google Analytics Meta Pixel 42 वर्षीय मां व 24 वर्षीय बेटे ने एक साथ पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा - Ekhabri.com

42 वर्षीय मां व 24 वर्षीय बेटे ने एक साथ पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा

केरल के मां-बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति के बलबूते केरल लोक सेवा आयोग (पीएसी) की परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल की है। अब दोनों सरकारी सेवाएं देंगे। 42 वर्षीय बिंदु और उनका 24 वर्षीय बेटा विवेक सफलता से गदगद हैं। केरल पीएससी का रिजल्ट तीन अगस्त को घोषित किया गया था। विवेक ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) की परीक्षा में 38वां रैंक हासिल किया जबकि उनकी मां बिंदु ने लास्ट ग्रेड सर्वेंट्स (एलजीएस) परीक्षा में 92वां रैंक प्राप्त किया।
विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय मां बिंदु को दिया, जिन्होंने उसे लगातार प्रोत्साहित किया। साथ ही पिता को जिन्होंने उनके लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं की। विवेक ने कहा, ‘हम एक साथ कोचिंग कक्षाओं में जाते थे। हमें अपने शिक्षकों से बहुत प्रेरणा मिली। हम दोनों ने एक साथ पढ़ाई की, लेकिन यह उम्मीद नहीं की थी कि हम एक साथ उत्तीर्ण होंगे। हम दोनों बहुत खुश हैं।”  विवेक ने कहा कि उनकी मां का यह चौथा प्रयास था। अपने पिछले सभी प्रयासों में वह असफल रही थीं।
उन्होंने बताया कि उनकी मां दस साल से आंगनवाड़ी शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही हैं। इसलिए मां केवल रविवार को ही कोचिंग कक्षाओं में शामिल होती थीं जबकि वह नियमित जाते थे। विवेक ने बताया कि उनकी मां का उद्देश्य आइसीडीएस (इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस) की पर्यवेक्षक परीक्षा पास करना था, उन्होंने इसके लिए प्रयास भी किए। ये अलग बात है कि उन्हें उसमें कामयाबी नहीं मिली। लेकिन उन प्रयासों ने उन्हें एलजीएस परीक्षा पास करने में मदद की।
केरल पीएससी भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम पात्रता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से खातक की डिग्री थी और उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए थी। अभ्यर्थी को पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा पास करनी थी। इसके बाद साक्षात्कार था। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर हुआ। महिलाओं के लिए पीएससी परीक्षा में बैठने की अधिकतम आयु सीमा 40 व्ार्ष है। कुछ कैटेगरी में आयु सीमा में छूट दी गई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...