- पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 2, सराहनीय सेवा पदक से 11, सुधार सेवा पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदक से 5 अधिकारियों को किया गया अलंकृत
रायपुर, 15 अगस्त 2024: पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पदकों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 26 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक, 2 को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 11 को सराहनीय सेवा पदक, 2 को सुधार सेवा पदक और 5 को राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदक से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक 2024:
हेमंत पटेल (निरीक्षक, बलौदाबाजार), मालिक राम (निरीक्षक, कांकेर), सुक्कु राम नाग (उप निरीक्षक, नारायणपुर), संतोष चंदन (प्रधान आरक्षक, नारायणपुर), साकेत कुमार बंजारे (निरीक्षक, बीजापुर), भुवन सिंह बोरा (कंपनी कमाण्डर, 21 वीं वाहिनी छसबल, बालोद), संजय पात्न (उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा), धरम सिंह तुलावी (उप निरीक्षक, बीजापुर), वीरेन्द्र कंवर (उप निरीक्षक, सुकमा), पतिराम पोड़ियाम (उप निरीक्षक, कांकेर), दिलीप कुमार वासनिक (प्लाटून कमाण्डर, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग), सुनील सोढी (शहीद सनकूराम सोढ़ी के पुत्र, सहायक आरक्षक, बीजापुर) आदि को वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
![]()
विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक 2024:
अमित कुमार (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय रायपुर) और के. एल. ध्रुव (उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, कांकेर) को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2024:
![]()
दुखू राम आचला (तत्कालीन सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा-बालोद, वर्तमान में सेवा निवृत्त), नेहा पाण्डेय (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), येशेश्वरी येरेवार (उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर), टीकाराम कुरें (सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भीरागांव-कांकेर) और अन्य को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए गए।
सराहनीय सुधार सेवा पदक 2024:

गिरधर सेन (सेवा निवृत्त प्रहरी, केन्द्रीय जेल रायपुर) और लक्ष्मीराम यादव (प्रहरी, जिला जेल कोरबा) को सुधार सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024:
शिल्पा साहू (उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग) को राज्यपाल पुरस्कार, दिलहरण सिंह ठाकुर (सहायक उप निरीक्षक, धमतरी) को मुख्यमंत्री पुरस्कार, भारती मरकाम (निरीक्षक, बिलासपुर) को रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, अजाक थाना (बेमेतरा) को वीरनारायण सिंह पुरस्कार और अंजू सिंह (महिला प्रधान आरक्षक, राजनांदगांव) को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।









