बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्णय लेंगे। यह जमावड़ा नाटो की दो दिवसीय बैठक से इतर होगा जिसमें सदस्य देशों के रक्षा मंत्री यूक्रेन युद्ध की ताजा स्थिति पर विचार किया जा रहा है। ये बैठकें रूस के यूक्रेन पर भीषण हमले के मद्देनजर आयोजित की गई हैं। सोमवार के हमले में रूस ने कुछ ही घंटों के भीतर यूक्रेन दस शहरों पर 100 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें दागी थीं जिनसे 26 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए। रूसी हमले से यूक्रेन के आधारभूत ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है।
इन बैठकों में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा सहयोगी देशों से अतिरिक्त सैन्य मदद और एयर डिफेंस सिस्टम की मांग पर भी विचार होगा। बैठक यूक्रेन पर हवाई हमले के मंडरा रहे खतरे के बीच हो रही है। कीव सहित अन्य यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमलों से सावधान करने वाले सायरन रह-रहकर बजते रहे और भयभीत लोग भागकर बंकरों में छिपते रहे। हमले के बाद जर्मनी ने पूर्व में किए चार एयर डिफेंस सिस्टम देने के वादे में से पहला सिस्टम यूक्रेन के लिए रवाना कर दिया है। अमेरिका ने यूक्रेन को एनएएसएएमएस एयर डिफेंस सिस्टम देने की प्रक्रिया तेज करने का वादा किया है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन युद्ध के परिणामों के गलत आकलन के शिकार हैं। बावजूद इसके उन्हें नहीं लगता कि पुतिन यूक्रेन में परमाणु हथियार के इस्तेमाल का आदेश देंगे। नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि रूस का ताजा हवाई हमला युद्ध में हार के पैदा हुए भय का परिणाम है। जमीनी लड़ाई में रूसी सेनाएं लगातार पीछे हट रही हैं, उससे रूस को हार का भय सता रहा है।
जपोरीजिया पर लगातार हमले, 70 मरे
युद्ध के मैदान में रूसी सेना के कुछ और ठिकाने गंवाने की खबर है। यूक्रेनी सेना के अनुसार डेनिप्रो नदी के किनारे रूसी कब्जे वाले बेरिस्लाव शहर के बाहरी इलाकों पर उसने लड़ाई के बाद कब्जा कर लिया है। रूसी कब्जे वाले खेरसान और मेलिटोपोल में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। यूक्रेन के कब्जे वाले जपोरीजिया शहर पर बीती रात भी मिसाइल हमले हुए। हमले में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा लेकिन हताहतों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस शहर पर कब्जे के लिए रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। केवल अक्टूबर के हमलों में यहां पर 70 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से ज्यादातर नागरिक हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...