बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं फोर्स की इस कामयाबी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, परसो नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी। घटना के बाद तलाशी के लिए टीम गई थी। नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, तलाशी अभियान जारी है।
गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सल समस्या दो तरीके से ही खत्म किया जा सकता है। एक बातचीत के जरिये शांति से और दूसरा सख्ती से। बता दें कि विजय शर्मा ने नक्सलियों को बातचीत का प्रस्ताव दिया था। लेकिन नक्सलियों ने इसके लिए शर्त रख दी है। मुठभेड़ के बाद माना जा रहा है कि सरकार दूसरा रास्ता (सख्ती) अपना रही है।
वहीं लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि चुनाव का आना-जाना लगा रहेगा, लेकिन नक्सल छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या है, जिसे दूर करना है।
नक्सल मुठभेड़ के बारे में बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि, 27 मार्च को जिला बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी इलाके के अंतर्गत माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली। DRG, CRPF और कोबरा के जवानों की टीम संयुक्त ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। सुबह लगभग 8 बजे मुठभेड़ हुई, तलाशी के तौरान 6 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं जिसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। काफी बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई हैं। तालाशी अभियान जारी है।
बता दें कि बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...