रायपुर। छात्रों के भविष्य के लिए शिक्षा का स्तर सुधारना आवश्यक है। इस कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर शपी.एस. ध्रुव ने बीते दिन जिले के सभी हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर शिक्षा स्तर की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में कलेक्टर ध्रुव ने सभी प्राचार्यों के माध्यम से जिले के शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष तैयारी करायी जाए। वहीं जिला कलेक्टर ने लापरवाह शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। इसके अलावा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और कौशल विकास पर जोर देने के लिए कहा गया।
जिला कलेक्टर द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की आहुत बैठक की शुरुआत शिक्षा के तीन चरण स्मृति, बोध और चिंतन पर ध्यान केन्द्रित कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की कमियों को दूर करके उनके बौद्धिक विकास एवं कौशल विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही गई। कलेक्टर ने कहा कि, स्कूलों में बच्चे अपने दिन का लगभग 6 घंटे का समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में इस अवधि में स्कूल के शिक्षक उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने स्कूलों में नियमित रूप से पालक समिति की बैठक कर स्कूलों के समस्त गतिविधियों की जानकारी और विद्यार्थी से जुड़ी जानकारियां उनके पालकों से साझा करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि, स्कूलों में ऐसा माहौल तैयार हो सके जिससे बच्चों के बीच शिक्षा समेत अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो। शिक्षा की गुणवत्ता में उच्च कोटि का सुधार करने का प्रयास हो और बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जाए जिससे वे भविष्य के लिए स्वाभाविक रूप से तैयार हो सकें। इसके साथ ही कलेक्टर ने शिक्षकों से निर्धारित समय पर स्कूल आने, पूरे समय स्कूल में उपस्थित रहने तथा स्वाध्याय कर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा, जिससे गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो सके। इस दौरान उन्होंने 10वीं-12वीं की कक्षाओं के विद्यार्थियों को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए स्कूलों में विशेष तैयारी कराने तथा इसकी शिक्षकों के अध्यापन की मॉनिटरिंग प्राचार्यों को करने निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर श्री ध्रुव ने जिले के समस्त प्राचार्यों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल शासन की उच्च प्राथमिकता के स्कूल हैं। शिक्षकों को अपने अंदर निहित गुणों को निकालकर बच्चों को प्रदान करने और विद्यार्थियों में भी शिक्षकों के इन गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की शिक्षण संबंधी हर जिज्ञासा को शांत किया जाए और उनमें सवालों के जवाब देने की क्षमता को विकसित किया जाए।
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...