Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बोले- ब्राम्हण समाज ने दिए ज्ञान और संस्कार के बीज - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बोले- ब्राम्हण समाज ने दिए ज्ञान और संस्कार के बीज

रायपुर, 2 मई 2025। राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राम्हण समाज ने सदैव समाज को ज्ञान, संस्कार और दिशा देने का कार्य किया है। भगवान परशुराम को विष्णु का छठवां अवतार बताते हुए उन्होंने समस्त जनता को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और राम हमारे “भांजा” हैं। अयोध्या स्थित राम मंदिर छत्तीसगढ़वासियों के लिए आस्था और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘श्रीरामलला दर्शन योजना’ के तहत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, ‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क तीर्थयात्रा की सुविधा दी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। राज्य की 44% भूमि वनों से आच्छादित है, और यह प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर “धान का कटोरा” कहलाता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक मजबूत ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया है और नई औद्योगिक नीति लागू की है। डिजिटलीकरण के माध्यम से भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारा है—चाहे वह पीएम आवास योजना हो या किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देना। तेंदूपत्ता खरीदी में भी 5500 रुपये प्रति बोरा का नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अनुदान की मांग

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में प्रक्रियाओं और संस्थाओं का शुद्धिकरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ अब निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने बताया कि पीएससी में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच जारी है और दोषी जेल भेजे जा चुके हैं। ब्राम्हण समाज को उन्होंने विचारशील और प्रगतिशील बताया।

IMG 20250503 WA0004
IMG 20250503 WA0004

कार्यक्रम में महंत वेदप्रकाशाचार्य, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, सुशांत शुक्ला, महापौर मीनल चौबे, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *