Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात

रायपुर, 15 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय की समृद्ध और गौरवशाली इतिहास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के सम्मान को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। अटल जी ने जनजातीय कल्याण के लिए अलग मंत्रालय की स्थापना की, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं की शुरुआत की, जिनमें पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शामिल हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 79.63 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन


IMG 20241115 WA0044
IMG 20241115 WA0044

मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा जैसे जनजातीय समूहों के लिए प्रति वर्ष 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने जनजातीय गांवों में धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अखरा निर्माण विकास योजना की शुरुआत और जनजातीय शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी घोषणा की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय विद्रोह के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया और वन अधिकार अधिनियम से संबंधित ‘एटलस’, ‘शौर्यांजलि’ कैलेण्डर और ‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं’ पुस्तक का विमोचन किया, जिसका प्रकाशन आदिम जाति विकास विभाग ने किया है।

 

राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रायपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस और अंतर्राज्यीय नृत्य महोत्सव से “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना प्रकट होती है।

 

Read Also  छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड ई-केवायसी की अंतिम तिथि 30 जून घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समारोह में अपने संबोधन में कहा कि इतिहास में आदिवासी समाज को वह स्थान नहीं मिला, जिसके वे अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया और अपनी संस्कृति, अस्मिता और स्वाधीनता की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर किए। प्रधानमंत्री ने जनजातीय इलाकों के विकास के लिए 1,25,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है, जो पहले 25,000 करोड़ रूपए था।

 

कार्यक्रम में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त नरेन्द्र दुग्गा, विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *