रायपुर, 10 नवंबर – छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए महतारी वंदन योजना बेहद सफल साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत, हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। अब तक इस योजना की 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।
कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम भोंदा में रहने वाले पटेल परिवार की छह महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। हर माह इस परिवार की महिलाओं को कुल 6 हजार रुपए प्राप्त हो रहे हैं। अब तक परिवार के खाते में 54 हजार रुपए जमा हो चुके हैं, जिससे वे अपने और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
परिवार की महिलाएं, जिनमें दिलेश्वरी, मनीषा, अनिता, और गनेशिया शामिल हैं, ने इस राशि से अपने बच्चों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना और ग्रामीण डाक जीवन बीमा जैसी योजनाओं में खाता खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने डाकघर जाकर इन योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर ली है, जिससे आने वाले वर्षों में बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए एक ठोस आर्थिक आधार तैयार किया जा सके।
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को हर माह मिलने वाली राशि से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे एक बेहतर भविष्य के लिए योजनाएं बना रही हैं। पटेल परिवार की महिलाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके जीवन में स्थायित्व आया है।
कबीरधाम जिले में लगभग 2 लाख 55 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, और प्रत्येक माह उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की जा रही है। अब तक कुल 212 करोड़ 4 लाख रुपए की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...