Google Analytics Meta Pixel ताकि शराबियों को मिल सके शुद्ध शराब ! ठेके पर आबकारी विभाग ने मारी रेड, ये कांड करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए 3 कर्मचारी, नौकरी खत्म - Ekhabri.com

ताकि शराबियों को मिल सके शुद्ध शराब ! ठेके पर आबकारी विभाग ने मारी रेड, ये कांड करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए 3 कर्मचारी, नौकरी खत्म

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी ज़िले में आज आबकारी विभाग द्वारा छापा मारा गया, जहां शराब में पानी मिलाकर बेच रहे शराब दुकान के तीन कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 25 नग पानी मिली शराब का पव्वा भी जब्त किया गया है।

 

दरअसल, सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं जिले के विभागीय नोडल अधिकारी सह सहायक आयुक्त आबकारी आशीष कोसम से प्राप्त निर्देशों के पालन में अवैध मदिरा के रोकथाम, मदिरा में मिलावट, निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा, विक्रय इत्यादि अनियमितताओं के रोकथाम को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग के विभिन्न दलों का गठन कर जिले में अवस्थित समस्त मदिरा दुकानों, होटल तथा ढाबों में मदिरा अथवा अन्य मादक द्रव्यों का सेवन, विक्रय, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधिया न हो इस हेतु औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

 

औचक निरीक्षण में 22 अगस्त 2024 को जिले के देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान खोंगापानी में पानी मिलावट युक्त 25 नग विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल व्हिस्की मात्रा प्रत्येक में 180 मिली कुल मात्रा 4.500 लीटर जब्त की गई। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38 (क) के अन्तर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया हैं।

 

मदिरा दुकान में कार्यरत मुख्य विक्रयकर्ता, विक्रयकर्ता तथा एमपीडब्ल्यू (प्लेसमेंट कर्मचारियों ) की सेवा से पृथक किया गया है। कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी शशिकला पैकरा, आबकारी आरक्षक विनोद मिश्रा तथा सुदर्शन प्रसाद चौधरी जिला मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर उपस्थित रहे। आगे भी विभाग की कार्यवाही जारी रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *