रायपुर, 19 अगस्त 2024 – रक्षाबंधन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। इन बहनों ने दूर-दराज के इलाकों में तैनात जवानों के प्रति रक्षा सूत्र बांधकर एक खास रिश्ता बनाया।
बस्तर जिले के चांदामेटा और कोलेंग जैसे क्षेत्रों में महतारी वंदन योजना से जुड़ी बहनों ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी। बहनों ने जवानों की सुरक्षा और दीर्घायु की प्रार्थना की। जवानों ने भी इस स्नेह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन राखियों ने उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी।
जगदलपुर के परपा में स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन के जवानों के साथ भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने जवानों को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्हें अपने परिवार जैसा प्यार और सम्मान मिला है।
IMG 20240820 WA0001
इस अवसर पर सीआरपीएफ 80वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन परपा के निरीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी मौजूद थीं। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और जवानों के प्रति बहनों के स्नेह को प्रेरणादायक बताया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...