रायपुर, 7 जून 2025।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद से भारत को मुक्त करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा।”
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सली
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में 18 से 21 मई 2025 तक चले माओवादी विरोधी अभियान में ग्राम बोटेर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव बसवाराजू उर्फ गगन्ना समेत 27 नक्सली मारे गए। भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ।
इस अभियान में डीआरजी बल सहित छत्तीसगढ़ पुलिस की विभिन्न इकाइयाँ शामिल थीं, जिनमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और बीजापुर के पुलिस बल प्रमुख थे।
सम्मानित हुए अधिकारी
अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी—
डीजीपी अरुण देव गौतम
एडीजी विवेकानंद (नक्सल विरोधी अभियान)
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार
बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव
बस्तर एसपी शलभ सिंह
इन सभी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक तपन डेका सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...