रायपुर, 20 मई 2025 | सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखण्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पोस्टमार्टम में देरी और रिश्वत मांगने के आरोप पर कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई की है। लुण्ड्रा के बीएमओ को निलंबित कर दिया गया है, जबकि रघुनाथपुर पीएचसी में पदस्थ अनुबंधित चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
मामला ग्राम सिलसिला ढोढ़ा झरिया का है, जहां मछली पालन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे चचेरे भाइयों – सूरज गिरी और जुगनू गिरी (उम्र 5 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पीएचसी रघुनाथपुर के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए 10-10 हजार रुपये की मांग की, पैसे न देने पर शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।
IMG 20250521 WA0001
स्थानीय ग्रामीणों के विरोध और शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। जांच में पाया गया कि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र चौबे ने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रखा और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती। वहीं, डॉ. अमन जायसवाल का आचरण सेवा नियमों के विरुद्ध पाया गया, जिसके चलते उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।
कलेक्टर विलास भोसकर ने स्वयं पीएचसी रघुनाथपुर पहुंचकर निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरबीसी 6/4 के तहत दोनों परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
यह कार्रवाई प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाती है। मामले की आगे भी निगरानी की जाएगी।
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...