Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को किया सम्मानित - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

रायपुर, 06 नवंबर 2024 – छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

IMG 20241106 WA0029
IMG 20241106 WA0029

राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव के तीसरे दिन महान विभूतियों के नाम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति ने आदिवासी उत्थान के लिए बुटलू राम माथरा को शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार से नवाजा। मनोहर गौशाला खैरागढ़ को अहिंसा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान प्रदान किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान छोटी मेहरा को और महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान विकास कुमार को दिया गया।

 

महिला उत्थान के क्षेत्र में सतनामी महिला समिति को मिनीमाता सम्मान, अदिती कश्यप को वीरता के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और चित्ररेखा सिन्हा को माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया गया। इसी प्रकार, समाजसेवी राजेन्द्र रंगीला (गिलहरे) को गुरू घासीदास सम्मान और शशिकांत द्विवेदी को सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

इसके अलावा, पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जशपुरनगर को दिया गया। हिन्दी साहित्य में डॉ. सत्यभामा आडिल को पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान और संगीत कला के लिए सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर को चक्रधर सम्मान से नवाजा गया। लोककला के क्षेत्र में पंडीराम मंडावी को दाऊ मंदराजी सम्मान, लोकगीत में निर्मला ठाकुर को लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान और लोक संगीत में दुष्यंत कुमार हरमुख को खुमान साव सम्मान से सम्मानित किया गया।

Read Also  चंगाई सभाओं के माध्यम से मतांतरण हो रहा है, कुछ लोग और संस्थाएं आदिवासियों को बहका रही- मुख्यमंत्री विष्णु देव साव

 

आयुर्वेद चिकित्सा में उल्लेखनीय योगदान के लिए धनवंतरि सम्मान डॉ. मनोहर लाल लहेजा को प्रदान किया गया। पत्रकरिता के क्षेत्र में भोलाराम सिन्हा (हिन्दी प्रिंट मीडिया), मोहन तिवारी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), और मुकेश एस. सिंह (अंग्रेजी प्रिंट मीडिया) को सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *