Google Analytics Meta Pixel नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति - Ekhabri.com

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। पूजन-अर्चन के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी ने भगवान नागचंद्रेश्वर का महाभिषेक और प्रथम पूजन किया। मंदिर के पट खुलते ही परिसर जय श्री नागचंद्रेश्वर के जयकारों से गूंज उठा।

 

भगवान के दुर्लभ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए। इसी दौरान भीड़ बढ़ने और करंट फैलने की अफवाह के चलते कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई।

## साल में सिर्फ एक बार खुलता है मंदिर

 

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर भगवान नागचंद्रेश्वर का प्राचीन मंदिर स्थित है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके कपाट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। यही वजह है कि नाग पंचमी पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं।

 

मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की प्राचीन प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से पहले से ही विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

 

## तीन चरणों में होगी विशेष पूजा

 

महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी के अनुसार, पूजन-अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। सोमवार दोपहर 12 बजे अखाड़े की ओर से भगवान का विशेष पूजन किया जाएगा और दाल-बाटी का भोग लगाया जाएगा।

Read Also  माँ बम्लेश्वरी देवी दर्शन

 

इसके बाद शाम 7:30 बजे पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा भगवान नागचंद्रेश्वर का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। रात 12 बजे अंतिम विशेष पूजा के बाद मंदिर के कपाट फिर एक वर्ष के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

 

## 11वीं शताब्दी की अद्भुत प्रतिमा

 

भगवान नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा को करीब 11वीं शताब्दी की प्राचीन प्रतिमा बताया जाता है। इसमें भगवान नागचंद्रेश्वर सात फनों वाले नाग पर विराजमान हैं। प्रतिमा में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ उनके वाहन नंदी और सिंह भी दिखाई देते हैं।

 

प्रतिमा में भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, सूर्य और चंद्रमा की आकृतियां भी अंकित हैं। मान्यता है कि यह प्रतिमा नेपाल से उज्जैन लाई गई थी और इस तरह की दुर्लभ प्रतिमा अन्यत्र देखने को नहीं मिलती।

 

## श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

 

श्रावण के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी को देखते हुए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। नागचंद्रेश्वर मंदिर में सामान्य और शीघ्र दर्शन की अलग व्यवस्था की गई।

 

महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सामान्य और शीघ्र दर्शन की व्यवस्थाएं अलग रखी गईं। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा जूता स्टैंड, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *