कार्तिक पूर्णिमा का शास्त्र में विशेष महत्व है। आज देव दिवाली मनाई जायेगी साथ ही भगवान विष्णु और तुलसी मां की पूजा भी की जायेगी। दान और स्नान के इस पर्व की कुछ खास बात हम आज आपको बताएंगे।कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन लक्ष्मी स्तुति और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। लक्ष्मी जी की पूजा आर्थिक समस्याओं को दूर करती है। मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन लक्ष्मी स्तुति और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। लक्ष्मी जी की पूजा आर्थिक समस्याओं को दूर करती है।
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए या फिर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। इसी के साथ पूर्णिमा पर क्षमतानुसार अन्न वस्त्र का दान करना चाहिए। पूर्णिमा तिथि पर चावलों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
लक्ष्मी नारायण की पूजा
पूर्णिमा तिथि पर व्रत रखकर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए व चंद्रमा दर्शन करने के साथ ही अर्घ्य भी देना चाहिए। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत करने से सूर्य लोक की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से आपके परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
पंचांग के अनुसार इस दिन यानि कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि नामक योग और वर्धमान योग भी बन रहा है जो इस दिन की पूजा के महत्व में वृद्धि कर रहे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर राक्षस का हुआ था वध
कथा के अनुसार, भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के अंत के बाद उसके आंतक से मुक्ति मिलने पर सभी देवतागण प्रसन्न हुए और उन्होंने स्वर्ग में दीप जलाएं। इसके बाद सभी भोलेनाथ की नगरी काशी में पधारे और काशी में भी दीप प्रज्जवलित कर देवताओं ने खुशी मनाई।
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...