Google Analytics Meta Pixel डिजिटल नवाचार से बदला छत्तीसगढ़, सेवा सेतु बना बड़ा प्लेटफॉर्म   - Ekhabri.com

डिजिटल नवाचार से बदला छत्तीसगढ़, सेवा सेतु बना बड़ा प्लेटफॉर्म  

रायपुर, 23 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन को नई दिशा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग लगातार कार्य कर रहा है। विभाग के सचिव अंकित आनंद और चिप्स के सीईओ मयंक अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल नवाचार, एआई और कनेक्टिविटी के माध्यम से राज्य में तकनीक आधारित प्रशासन को मजबूती मिल रही है।

 

# सेवा सेतु बना सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

 

राज्य का सेवा सेतु पोर्टल अब नागरिक सेवाओं का सबसे बड़ा डिजिटल मंच बन चुका है। इस पोर्टल पर 35 विभागों की 564 सेवाएं उपलब्ध हैं। पिछले ढाई वर्षों में 85 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 लाख से ज्यादा का निराकरण किया जा चुका है। राशन कार्ड, विवाह पंजीयन और नल कनेक्शन जैसी सेवाएं अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

 

# दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंची डिजिटल कनेक्टिविटी

 

राज्य के वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जनवरी 2024 से अब तक 1273 मोबाइल टावर शुरू किए जा चुके हैं। भारतनेट फेज-III के तहत ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए ₹3,928 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

 

# युवाओं के लिए आईटी फेलोशिप और प्रशिक्षण

 

राज्य में डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीएम आईटी फेलोशिप शुरू की गई है। इसके तहत 50 स्थानीय युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण और शासकीय विभागों में कार्य अनुभव दिया जा रहा है।

Read Also  बंगाल में मिला रहस्यमय मांसाहारी पौधा

 

# डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ा राजस्व और पारदर्शिता

 

खनिज ऑनलाइन 2.0 से जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच ₹30,311 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं सिंगल विंडो सिस्टम, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्रशासनिक प्रक्रियाएं पारदर्शी और तेज हुई हैं।

 

# एआई और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

 

राज्य में छत्तीसगढ़ एआई मिशन के तहत एआई आधारित कौशल विकास, रिसर्च और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही ₹105.3 करोड़ की लागत से चार सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप स्थापित किए जाएंगे, जो स्मार्ट कृषि, मेडटेक और एआई जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देंगे।

 

# क्लाउड फर्स्ट नीति से मजबूत होगा सिस्टम

 

डिजिटल गवर्नेंस को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार क्लाउड फर्स्ट नीति लागू कर रही है। इससे डेटा सुरक्षा, संसाधनों का बेहतर उपयोग और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

 

# राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

 

राज्य की कई डिजिटल परियोजनाओं को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें आधार सेवाएं, जीआईएस, ई-प्रगति पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टम शामिल हैं।

 

–

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *