Google Analytics Meta Pixel जल संकट का समाधान बना मोर गांव मोर पानी महाभियान - Ekhabri.com

जल संकट का समाधान बना मोर गांव मोर पानी महाभियान

रायपुर, 23 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित “मोर गाँव मोर पानी महाभियान” अब ग्रामीण समृद्धि का मजबूत आधार बनता जा रहा है। यह अभियान जल संकट के स्थायी समाधान के साथ-साथ रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत सेमरदर्री इस अभियान का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है। यहां वैज्ञानिक पद्धति से किए गए कार्यों के कारण प्रतिदिन 67 लाख 23 हजार लीटर वर्षा जल का भू-जल में रिचार्ज हो रहा है, जिससे भू-जल स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

 

मरवाही विकासखंड के सेमरदर्री पंचायत के भाटा-टिकरा, शीतल गडहा और पथरा कोड़ी क्षेत्र में 8300 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया है। इन संरचनाओं के माध्यम से वर्षा जल का अपव्यय रुक रहा है और मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रह रही है, जिससे कृषि और वन क्षेत्रों को भी बड़ा लाभ मिल रहा है।

 

यह अभियान सिर्फ जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है। ट्रेंच निर्माण कार्यों में प्रतिदिन 100 से 120 श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है और अब तक 8078 मानव दिवस का रोजगार सृजित किया जा चुका है। इससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हुई है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

 

जिला प्रशासन की ओर से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थायी जल संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे भविष्य में जल उपलब्धता बढ़ेगी और खेती अधिक टिकाऊ बन सकेगी।

Read Also  ग्रामोद्योग बन गया ग्रामीण महिलाओं के जीवनयापन का जरिया

 

“मोर गाँव मोर पानी महाभियान” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है। यह अभियान जल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। आने वाले समय में यह मॉडल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *