महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रणय अपने पांच दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मुडमार बांध घूमने गया था। इस खबर के सामने आने से मृतक के परिजनों में दुख की लहर है। वही गांव में भी मातम पसरा पड़ा है किसी को उम्मीद नहीं थी पिकनिक मनाने गए युवक के साथ यह अनहोनी हो जाएगी।
इसी दौरान वह नहाने के लिए बांध में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला। प्रणय मिक्चर का व्यापारी बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।










